महा भ्रष्टाचारी- पीएचई का अधिकारी…चौधरी के रिटायरमेंट की तैयारी – फिर भी पैसों की भूख बाकी; भ्रष्टाचार की गंगोत्री में ई सुनील भी लगा रहा डुबकी…!!
आलीराजपुर ब्यूरो
आलीराजपुर। आलीराजपुर के पीएचई विभाग में जिला अधिकारी सुनील और उप खंड के इंचार्ज एस. एल. चौधरी जो कि SDO के पद पर है इन दोनों साहब के काम करने का तरीका सिर्फ़ एक है,और वह है,राम नाम जपना भ्रष्टाचार का काला माल अपना। चौधरी के बारे में बात करें तो उम्र के इस पड़वा पर जहां एक सरकारी नौकरी करने वाला व्यक्ति इस बात से खुश होता है कि, उसने अपने जीवन के इतने वर्ष शासन की सेवा में दिए और अब सेवा से निवृत हो रहा है। वहीं दूसरी और ये व्यक्ति अभी भी अपनी पैसों की भूख के चलते नित नए कांड करने में मशरूफ है। भ्रष्टाचार करने में दोनों ने महारत हासिल कर रखी है, विधिवत और निष्पक्ष रूप से जांच हो तो इनके भ्रष्टाचार की पोल खुद- ब-खुद खुल जाएगी। जल जीवन मिशन हो या बच्चों को फ्लोराइड से बचाने के लिए फ्लोराइड रिमूवल पंप सेट लगवाना हो या ठेकेदारों से काम और बिल निकालने के ऐवज में गुलाबी गांधी लेना हों, लिस्ट बहोत लंबी है और समय आने पर अगले अंक में मय प्रमाण के आपके सामने लाएंगे।
सूचना के अधिकार की धज्जियां उड़ाते अधिकारी…